छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सीमांकन कराने 6 से करेंगे आमरण अनशन …

By kadwaghut|04 Apr 2026, 10:00 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी | ब्लाक के ग्राम जादूटोला शिकारीटोला निवासी 75 वर्षीय एक आदिवासी किसान अपनी जमीन की सीमांकन की मांग को लेकर 6 अप्रैल से राजस्व कार्यालय अंबागढ़ चौकी के सामने आमरण अनशन करेगा। किसान की शिकायत है कि सात वर्षों से उसकी शिकारीटोला की जमीन की सीमांकन नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement

वह पिछले सात वर्षों से न्याय पाने के लिए भटक रहा है राजस्व विभाग से पीड़ित किसान देवनारायण नेताम ने बताया कि शिकारीटोला में उनकी जमीन खसरा नंबर 184/2 एवं 22/4 का सीमांकन नहीं किया जा रहा है। वह पिछले सात वर्ष से पुनः सीमांकन कराने के लिए राजस्व कार्यालय का चक्कर काट रहा हैं। इस संदर्भ में तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो ने बताया कि किसान की शिकायत मिली है। जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शेयर ट्रेडिंग में करोड़ों की ठगी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins