छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : गुपचुप वाले ने पापड़ी देने में देर की तो चाकू से हमला

By lokesh sharma|04 Oct 2025, 12:28 PM
f X W

दुर्ग. कोतवाली थाना अंतर्गत गुपचुप बेचने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दो बदमाश फरार हो गया. ठेले वाले युवक ने आरोपियों को पापड़ी देने में देरी कर दी, जिससे नाराज होकर आरोपी चाकू से हमला करके फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने बयान के आधार पर धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि नाइट ड्यूटी के दौरान टीआई को मोबाइल पर सूचना मिला कि एक युवक मारपीट से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती है. इस पर टीम देर रात अस्पताल पहुंचा, जहां प्रार्थी अनिल वर्मा पिता करोडे वर्मा (25 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह गौली पारा कांग्रेस भवन के पीछे दुर्ग में रहता है. गंजपारा चौक के गेट नंबर 2 के पास गुपचुप बेचता है. बीती रात करीब 10.30 बजे दो लड़के आए और उससे पापड़ी मांगने लगे. उसने कहा कि वह दूसरे लोगों को गुपचुप खिला रहा है. 5 मिनट बार उन्हें पापड़ी देगा. यह सुनकर एक युवक नाराज हो गया. अपने पास रखे चाकू को उसकी छाती में घोंपने के लिए वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया. उस दौरान मौके पर मौजूद दामाद दीपक वर्मा को उठाया. इस बीच दूसरे बदमाश ने दामाद पर हमला कर दिया. इसके बाद वे दोनों मौके से भाग गए. रिश्तेदारों पर कॉल करने पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया. अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आजीविका डबरी बनी मनमोहन की खुशहाली का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन और सब्जी उत्पादन की राह हुई आसान ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins