छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: संपत्ति कर की बड़ी दरो के खिलाफ चेंबर ऑफ कॉमर्स की मोर्चा खोला

By kadwaghut|16 Apr 2026, 10:51 PM
f X W

महापौर के आश्वासन से व्यापारियो ने राहत की सांस ली

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव शहर मे संपत्ति कर की बढ़ी हुई दरो के खिलाफ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोला और आंदोलन प्रदर्शन की रूपरेखा तय कर महापौर मधुसूदन यादव को ज्ञापन सौंप कर संपति करो मे 2 से 3 गुना की गई वृद्धि को जनता के लिए गलत निर्णय बताते हुए तत्काल ही इस पर विचार करने का अनुरोध किया ।

Read Also : राजनांदगांव: जैन मंदिर रोड पर सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की टक्कर में 2 की मौत

आज महापौर मधुसूदन यादव से चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश वेद के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मिला और अलग-अलग वार्डों में अलग-अलग संपति कर के मूल्य का निर्धारण करने पर ध्यान आकर्षित करते हुए इसे अत्यवहारिक बताते हुए जनता के दर्द को साझा किया और कहा कि एक तरफा वृद्धि से महंगाई के इस दौर में जनता त्रस्त होगी और व्यापारियो ने महापौर को बताया कि आने वाले समय में अमेरिका इरान युद्ध को दृष्टि मे रखते हुए कई वस्तुओ के दामो मे भी गलत ढंग से अभी से इजाफा हो गया है, जिस पर अंकुश लगाने की आवश्कता है।

महापौर मधुसूदन यादव ने व्यापारियों को बताया कि आज ही उत्तर दक्षिण एवं पार्षद दल ने भी इस समस्या को उठाया है और इस पर जनता के हित में विचार किया जाएगा । आवश्यकता अनुसार संशोधन कर संपत्ति करो का पुनः निर्धारण किया जाएगा ।

इस दौरान चेम्बस ऑफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना, भीमन धनवानी, प्रदेश मंत्री अमर लालवानी, शिव अग्रवाल, विजय कांकरिया,दीपक जैन, विकी भाटिया, शरद अग्रवाल, राजू नाहटा, राजेश अग्रवाल, सुनील कोटडिया, रानू जैन ,सुधा पवार सहित बड़ी संख्या मे चेम्बर्स ऑफ कामर्स के व्यापारिक बंधु उपस्थित थे।

READ ALSO  राजनांदगांव : शिक्षक संजीव को मिला मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान…

Read Also: राजनांदगांव में बड़ा हादसा: हाइड्रा क्रेन पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, ठेकेदार और चालक पर FIR

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins