छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रोज एक घंटे खेल गतिविधियों से जुड़ने दी प्रेरणा…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 12:54 PM
f X W

डोंगरगांव | शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए प्रारंभ किया गया। गणित के प्राध्यापक डॉ. चेतन कुमार साहू ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान व उनके गौरव शाली उपलब्धियों का वर्णन करते हुए खेल व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान दिया।

Advertisement
Advertisement

सहायक प्राध्यापक रेणुका ठाकुर, मन्नू लाल नायक ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन में कोई एक खेल को जरूर स्थान देने व प्रतिदिन एक घंटे खेल गतिविधियों में संलग्न रहने के लिए प्रेरित किया। खेल गतिविधियों के रूप में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए हुई। जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। क्रीड़ा अधिकार रोशन लाल पटेल, प्राध्यापक शिवनाथ देवांगन, चंदन कुमार, आशा वर्मा, नंदकुमार साहू, जितेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जांजगीर में रोजगार मेले का आयोजन, 12वीं से BE पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins