छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान में कामयाबी: मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, भारी हथियार जब्त

By Admin|12 Sep 2025, 1:41 PM
f X W

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में अभी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. जवानों ने मौके से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार 303 रायफल को बरामद किया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर दशहरा की अनूठी रस्म, रथ चोरी के पीछे छिपी है सामाजिक समानता की सीख

Related Articles

Back to top button