मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों को मिलेगी सौगात, 28वीं किस्त ट्रांसफर — कलेक्टर ने दी पुष्टि

By Admin|11 Sep 2025, 5:02 PM
f X W

 पेटलावद 
मध्यप्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जल्द ही आपके खातों में आने वाली है। जानकारी के मुताबिक इस बार लाड़ली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपए की राशि सीएम मोहन यादव झाबुआ से ट्रांसफर करेंगे। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई लाड़ली बहना योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम इस बार झाबुआ के पेटलावद में होने जा रहा है।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

इस कार्यक्रम में भाग लेने सीएम मोहन यादव पेटलावद पहुंचेंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। झाबुआ कलेक्टर ने खुद से लाड़ली बहनों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ये जानकारी दी है। उन्होंने इस कार्यक्रम से पहले की जा रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया और तय समय सीमा पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं। 

कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल और हैलीपेड का दौरा

बता दें कि कलेक्टर नेहा मीना (Jhabua Collector)के मुताबिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां झाबुआ के पेटलावद में जारी हैं। पिछले चार दिन से जारी तैयारियों के बीच कलेक्टर ने अब तक दो बार कार्यक्रम स्थल और हैलीपेड का जायजा ले चुकी हैं। वे बार-बार समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे रही हैं। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान या रुकावट न आए।

इससे पहले भी कलेक्टर कर चुकीं थीं निरीक्षण

बता दें कि इस बार लाड़ली बहना योजना के पैसे 13 सितंबर शुक्रवार को 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस दिन की तैयारियों को लेकर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने खुद X अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि झाबुआ को पेटलावद से सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्य से 1250 रुपए की 28वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का निरीक्षण किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री से खास बातचीत

READ ALSO  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की चेकिंग में बड़ा खुलासा, पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ के पेटलावद में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें यहां लाने में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया की अहम भूमिका है। वे कार्यक्रम की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इस दौरान पत्रिका से विशेष चर्चा में उन्होंने लाड़ली बहना योजना सहित अन्य विषयों पर अपनी बात रखी। 

2028 तक के रोडमैप की घोषणा का हिस्सा हो सकता है ये आयोजन

बताया जा रहा है कि हर महीने की तरह इस महीने भी राज्य स्तरीय लाड़ली बहना कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी करेंगे। लेकिन ये कार्यक्रम सिर्फ आर्थिक सहायता देने भर के लिए नहीं होगा, बल्कि आगामी त्योहारों और 2028 तक के रोडमैप घोषणा का हिस्सा भी बनेगा। दरअसल जानकारी मिल रही है कि सीएम इस बार भी घोषणा कर सकते हैं कि दिवाली की भाई दूज से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़कर 1500 रुपए हो जाएगी। वहीं 2028 तक 3,000 रुपए तक किए जाने का लक्ष्य है।

जानें कैसे चेक करें 28वीं किस्त के 1250 रुपए खाते में आए या नहीं?

सरकारी पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर महिलाएं अपनी किस्त की स्थिति देख सकती हैं। इसके लिए आधार, आवेदन ID या समग्र ID डालकर नंबर के माध्यम से वे यह जान सकती हैं कि लाड़ली बहना योजना की सितंबर की किस्त आई है या नहीं। वहीं वे बैंक जाकर लाड़ली बहना योजना के खाते की पासबुक में ट्रांजिक्शन एंट्री अपडेट करवा सकती हैं या कैशियर से भी पता कर सकती हैं कि उनके खाते में 28वीं किस्त के 1250 रुपए आए हैं या नहीं।

READ ALSO  CG News: नेताओं की VIP सुरक्षा पर सालाना ₹150 करोड़ का खर्च, बस्तर से प्रदेशभर तक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लिस्ट से काटे गए 1.63 लाख महिलाओं के नाम

जानकारी के मुताबिक योजना के तहत जनवरी 2025 तक करीब 1.63 लाख महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना की पात्रता सूची से हटा दिए गए हैं। ये वो महिलाएं थीं जो 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी का नाम मनमाने तरीके से नहीं काटा जा रहा है, बल्कि पात्रता की शर्त पूरी न करने पर सिस्टम खुद ही अपडेट जानकारी शो करता है।

Ladli Behna Yojana में नाम जुड़वाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट जरूरी

-1- परिवार समग्र आई डी
-2- व्यक्तिगत समग्र आई डी
-3- आधार कार्ड
-4- स्वयं का आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाता
-5- मोबाइल नंबर (जिस पर आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि के समय ओटीपी भेजा जा सके।)
कैसे करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

— ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म मिलेंगे।
— इन्हीं ऑफिस में ही आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल या मोबाइल एप से अपलोड होंगे।
— आवेदन फॉर्म भरते वक्त आवेदक महिला का होना जरूरी है, इस वक्त उनकी फोटो ली जाएगी।
— आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा।
— इस Application Number को संभालकर रखना होगा।
दिवाली पर मिल सकती है सौगात, जानें कब से मिलेंगे 1500 रुपए

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार दिवाली पर नए रजिस्ट्रेशन किए जाने या नये नाम जोड़े जाने की घोषणा कर सकती है। पांच दिन के इस पर्व पर लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत किस्त की राशि बढ़ाने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी करने से पहले ही घोषणा कर दी थी कि दिवाली की भाई दूज से लाड़ली बहनों के खाते में 1250 नहीं बल्कि 1500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से किस्त (Ladli Behna Yojana Installment) जारी की जाएगी।

READ ALSO  Bhopal Metro: सभी प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशनों पर शुरू होगी ऑटोमैटिक टिकट मशीन, जानें कैसे मिलेगा QR टिकट

डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

तो अपने डॉक्यूमेंट्स रखें लें तैयार, ताकि नए रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर आप भी अपना नाम सराकर की इस महत्वाकांक्षी योजना में जुड़वा सकें। 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button