छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : नेहरू महाविद्यालय स्टेडियम निरीक्षण कर कराई सफाई …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 12:46 PM
f X W

डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू महाविद्यालय स्टेडियम में बारिश के चलते घास व झाड़ियों के साथ पेड़-पौधों की अत्यधिक वृद्धि हो गई थी। इससे स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह एवं शाम मॉर्निंग वॉक तथा इवनिंग वॉक के लिए आने वाले नगरवासियों एवं खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगरवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने शासकीय नेहरू महाविद्यालय स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तत्काल सफाई कार्य प्रारंभ करवाया। सफाई कार्य शुरू होने से स्टेडियम में आने वाले नगरवासियों, खिलाड़ियों को अब बेहतर व स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। नपा अध्यक्ष की इस त्वरित पहल से मॉर्निंग वॉक एवं इवनिंग वॉक करने वाले नगरवासियों सहित खिलाड़ियों में भी खुशी व्याप्त है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कहानी सेवा की : सौर सुजला योजना ने बदली करण साय की खेती की तस्वीर, अब साल में दो से तीन फसलें

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins