छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर

By kadwaghut|04 Sep 2025, 11:28 AM
f X W

पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति,  ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

रायपुर, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की  पहल पर जशपुर जिला के विकासखंड कुनकुरी, ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालता में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है।  बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को  इससे बड़ी राहत मिली है। ग्रामवासियों ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड कुनकुरी, ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालता में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित थी। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसके तहत विद्युत विभाग द्वारा ग्राम बोड़ालता में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्याओं का तत्परता के साथ समाधान किया जाता है। विशेषकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ओलंपियन और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच दम दिखा रहीं टीमें, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बढ़ा रहे खिलाड़ियों का उत्साह

Related Articles

Back to top button