छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 2 स्कूल बसों का टैक्स बकाया, 3 बसें अनफिट मिलीं …

By kadwaghut|11 Apr 2026, 11:15 AM
f X W

राजनांदगांव l स्कूली बच्चों की सुरक्षा और नियमों के पालन को ध्यान में रख परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। निजी स्कूल बसों की जांच में 2 बसों का टैक्स जमा नहीं मिला। वहीं तीन स्कूल बसों का बीमा एक्सपायरी और बसें अनफिट मिली। इस कारण इन पांचों बसों को जब्त किया गया है।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन अनुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षा और हादसों को रोकने जिले में स्कूल वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान का नेतृत्व निरीक्षक प्रशांत शर्मा, उपनिरीक्षक अनीश बघेल एवं उपनिरीक्षक प्रभा तिवारी ने किया। जांच के दौरान श्री वेद पब्लिक स्कूल मोहारा की दो बसें बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र और लंबित कर के साथ चलती मिली। अनियमितता पाए जाने पर दोनों बसों को मोटरयान अधिनियम के तहत जब्त कर थाना मोहारा में सुरक्षित खड़ा कराया गया। इससे पहले भी उक्त स्कूल की एक बस पर ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है,

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के तीन वाहन एक बस और दो मैजिक भी जांच के दौरान फिटनेस, बीमा सहित अन्य अनिवार्य मानकों पर खरे नहीं पाए गए। इन सभी वाहनों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षित खड़ा किया गया है। आरटीओ ने संबंधित वाहन संचालकों को दस्तावेजों का नवीनीकरण कर प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच जारी रहेगी।

READ ALSO  CG : करकोटी और दवनसरा में 6 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins