छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: पुलिस की रेड, ढाबा संचालक शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ाया

By kadwaghut|02 Sep 2025, 10:06 PM
f X W

आरोपी ढाबा संचालक के विरुद्ध की गई आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनु. अधि. पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध शराब एवं जुआ-सट्टे की अवैध कारोबार की रोकथाम अभियान के तहत आज दिनांक 02/09/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में थाना बागनदी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बागनदी में मन्नी ढाबा में संचालक द्वारा लोगों को अपने ढाबा में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने की सूचना मिलने पर थाना बागनदी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी ढाबा संचालक
प्रितपाल सिंह पिता स्व. हरबन सिंह उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम बागनदी, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 21 /2025 धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। थाना बागनदी में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी !

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा सउनि. महेश राजपूत, आरक्षक दीपक यादव एवं टाकेश्वर पटेल थाना बागनदी की भूमिका सराहनीय रहा ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दिवाली से पहले मिठाइयों की जांच में खुली पोल, साहू होटल पर गिरी गाज ...

Related Articles

Back to top button