छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जोरातराई में छठवें दिन परिवार के साथ जारी रहा मजदूरों का धरना प्रदर्शन…

By lokesh sharma|20 May 2026, 10:49 AM
f X W

राजनांदगांव , जोरातराई स्थित क्रेस्ट स्टील कंपनी में 600 मजदूरों का काम पिछले 6 दिनों से बंद है। मजदूरों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों का कहना है कि 600 में से सिर्फ 90 मजदूरों का श्रेणी के अनुसार वर्गीकरण किया गया। बाकी मजदूरों का वर्गीकरण नहीं हुआ। मजदूरों को हर महीने 1300 से 2000 रुपए तक कम भुगतान किया जा रहा है। प्रॉफिट के अनुसार वेतन बढ़ोतरी नहीं की जा रही। बोनस तय करने के लिए कंपनी की बैलेंस शीट भी पेश नहीं की गई।

Advertisement
Advertisement

मामले में 15 मई को श्रम अधिकारियों की मध्यस्थता में बैठक हुई। 18 को एसडीएम राजनांदगांव कार्यालय में श्रम अधिकारी की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। मैनेजमेंट ने मजदूरों के वेतन से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं किए। अड़ियल रुख अपनाया और वार्ता फेल हो गई। निराकरण नहीं होने से धरना जारी है। धरना स्थल पर मजदूरों के साथ उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।

धरना स्थल पर हुई सभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, एजी कुरैशी, जोरातराई के सरपंच रमाकांत साहू, भोजराम साहू, सीटू यूनियन के गजेंद्र झा ने संबोधित किया। सभा का संचालन तुलसी देवदास, पुनाराम साहू ने किया। यह जानकारी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के महामंत्री पुनाराम साहू ने दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आंगनबाड़ी केंद्र बने उत्सव स्थल, ‘आंगन मिलन सेवा’ में पहले दिन 97 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins