छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : भैंस की तस्करी, पिकअप में ले जा रहे 5 लोग गिरफ्तार …

By kadwaghut|04 May 2026, 12:07 PM
f X W

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने 15 भैंस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलरी, रूपेश कुमार, प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ( घ ) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 भैंस को छुड़ाया है और तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप को जब्त किया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी, उड़ीसा के रहने वाले हैं. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 पिकअप में भैंसों को भरकर तस्करी करने उड़ीसा बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. फिर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके 3 पिकअप से ले जाए जा रहे 15 भैंस को छुड़ाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 243 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, भर्ती प्रक्रिया में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता पर रहा विशेष जोर...

Related Articles

Back to top button