छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, गृहमंत्री पर कटाक्ष

By Admin|11 Sep 2025, 6:36 PM
f X W

रायपुर

राजनांदगांव में हुई तीन हत्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा है. बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि गृहमंत्री इस्तीफा दें. राजनांदगांव में एक ही दिन में तीन हत्याएं हो गई है. ‘गृहमंत्री’ एक घटिया फिल्म देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं.

भूपेश बघेल ने कहा है कि राजनांदगांव की ‘फाइल्स’ देखने का समय गृहमंत्री के पास नहीं है. प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है. जगह-जगह हत्याएं, चाकूबाजी हो रही है और गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, स्कूल में सोने वाले प्रधानपाठक को हटाने की मांग ...

Related Articles

Back to top button