छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ग्राम जोरातराई चूनापत्थर खदान का किया गया निरीक्षण

By kadwaghut|20 Dec 2025, 3:31 PM
f X W

राजनांदगांव। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई स्थिति चूनापत्थर खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम जोरातराई स्थित खसरा नंबर 320/5 रकबा 0.810 हेक्टेयर क्षेत्र पर 30 जनवरी 2006 से 29 जनवरी 2036 तक खनिज चूनापत्थर उत्खनि पट्टा सुनील गोदवानी के नाम पर स्वीकृत है। स्वीकृत खदान क्षेत्र पर वर्तमान में पानी भरा हुआ है तथा क्रेशर मशीन बंद है।

ग्रामीणों ने बताया गया कि खदान से खनिज के प्रेषण उत्पादन विगत तीन से चार वर्षों से बंद है तथा क्रेशर मशीन भी विगत दो वर्षों से बंद है। निरीक्षण के दौरान सरपंच रमाकान्त साहू, ग्राम कोटवार नैनदास मानिकपुरी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चीनी की जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, Bilaspur में स्टॉक नियमों के पालन पर बढ़ेगी निगरानी

Related Articles

2

Back to top button