छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 10:31 AM
f X W

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, महामंत्री पी.आर. साहू एवं अभा महामंत्री अरूण देवांगन ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा. सेवानिवृत्त कर्मचारियों में मांगों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पेंशन रेस्टोरेशन अवधि कम करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑटो मोड में बढ़ोत्तरी करने, कोर्ट के निर्णय के अनुरूप सभी तकनीकी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को प्रोफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने, नियम विरुद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ बिजली छूट के नाम पर बकाया निकालकर सीधे बिल में जोड़कर लाइन काटने की धमकी समेत अन्य मांगें शामिल हैं. महासंघ ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण एवं ओपीएस बहाली सहित अन्य मांगों के लिए घोषित आंदोलन का भी समर्थन किया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मोर मकान योजना : 28 अक्टूबर को होगा आवासों का आवंटन...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button