छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोती तालाब में श्रद्धा और आस्था का संगम, उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

By kadwaghut|28 Oct 2025, 10:59 PM
f X W

राजनांदगांव। मोती तालाब में आज सुबह छठ महापर्व के पावन अवसर पर उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

छठ व्रतियों ने तालाब के किनारे खड़े होकर भगवान सूर्य देव और छठी मइया की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए अर्घ्य अर्पित किया। इससे पूर्व सोमवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था।

मोती तालाब परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिन तक चले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के विधि-विधान पूरे किए गए। पूरे शहर में छठ महापर्व को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत...

Related Articles

Back to top button