छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : मुख्यालय में बन रहे पीडब्लूडी के भवन में न सूचना बोर्ड, न सुरक्षा…

By lokesh sharma|12 Apr 2026, 10:22 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी मोहला- गोटाटोला सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किया। उन्होंने सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही व गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने निर्माण कार्य को देखकर सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार से नागरिक सूचना पटल बोर्ड नहीं रखा गया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को भी दरकिनार कर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की मोटाई मानक प्राक्कलन के हिसाब से नहीं किया जा रहा है, साथ ही सड़क किनारे शोल्डर निर्माण नहीं किया गया है और जहां पर किया गया है वहां खराब गुणवत्ता के कारण शोल्डर ही खत्म हो गया है।

जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा सड़क जल्दी खराब हो जाएगी। इसी प्रकार विधायक ने जिला मुख्यालय मोहला में जिला पंचायत कार्यालय के सामने निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी आवासीय बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया जहां किसी भी प्रकार से विभागीय सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। निरीक्षण के बाद विधायक ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि जिले में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है दिशा समिति की बैठक में उठाया एनएच 930 मामला: विधायक मंडावी ने 6 अप्रैल को आयोजित दिशा समिति की बैठक में राष्ट्रीय राज मार्ग 930 के गुणवत्ताहीन निर्माण के विषय पर एसडीओ नेशनल हाईवे से सवाल-जवाब किया। आज की स्थित में सड़क 100 से अधिक प्वाइंट पर उखड़ी हुई है तथा पुल के किनारे धंसी हुई है।

प्रशासन के अधिकारी का कहना था कि सड़क कार्य मरम्मत किया गया है। उक्त विषय पर सांसद संतोष पांडे ने बैठक के बाद ही मानपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनएच के अधिकारियों को निरीक्षण करने निर्देशित किया। कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया: विधायक ने जामड़ी-रायमनहोरा में खराब सड़क निर्माण पर आपत्ति जताई है। सड़क अभी से उखड़ने लगी है क्योंकि मजबूती के साथ सड़क नहीं बनाई गई है तथा मानक प्राक्कलन को भी दरकिनार किया गया है। विधायक ने खराब सड़क के कारण हो रहे सड़क दुर्घटना पर भी अधिकारियों को चेताया।

READ ALSO  CG : आरक्षक का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत वर्ष 25-26 के बजट में नवीनीकरण कार्य के लिए स्वीकृति मिली है। जिसमें गोटाटोला-बिटेझर (व्यहा मोहभट्टा) लंबाई 11.10 किलोमीटर स्वीकृति राशि 317.99 लाख है। इसी तरह मोहला से गोटाटोला लंबाई 14.78 किलोमीटर, स्वीकृत राशि 418.95 लाख मिलेगा। इसी प्रकार मानपुर से ऊंचापुर लंबाई 14.50 किलोमीटर, स्वीकृत राशि 299.49 तथा मानपुर से कोंडे लंबाई 10.40 किलोमीटर, स्वीकृत राशि 205.17 लाख है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button