
राजनांदगांव| बसंतपुर इलाके में नियमित रूप से सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। यहां सफाई कर्मचारी भी पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचते। जिसके चलते प्रमुख हिस्सों में ही सफाई नहीं हो पा रही है।
इसके चलते वार्डवासी परेशान हैं। सफाई कमजोर होने की शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा हैं। वार्ड के कई हिस्सों में गंदगी का आलम हैं।

