
राजनांदगांव | प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की दुर्ग संभाग कार्यकारिणी विस्तार में मुनेश्वरी साहू को संभागीय संगठन सचिव बनाया गया है। जिला महिला प्रकोष्ठ की सलाहकार मुनेश्वरी को यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के मार्गदर्शन, प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी के निर्देश व संभाग संयोजिका पूनम साहू के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को मजबूती देने के उद्देश्य से सौंपी गई है। उन्होंने दायित्व निष्ठा से निभाने की बात कहते हुए जिला संरक्षक भागवत साहू, अध्यक्ष नोबल साहू व पदाधिकारियों का आभार जताया।
