राजनांदगांव : मंडप सजा, हल्दी के बाद फेरों से पहले रुकवाया बाल विवाह …
राजनांदगांव l सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में होने वाले बाल विवाह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला व बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने समय रहते रोक दिया। विवाह की लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी थीं, मंडप सजाया जा चुका था और हल्दी सहित अन्य रस्में भी निभाई जा रही थीं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को ग्राम बिरेझर में बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। इस पर पैरालीगल वॉलंटियर्स और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दस्तावेजों की जांच में वर की आयु 18 वर्ष पाई गई, जो निर्धारित कानूनी उम्र 21 वर्ष से कम थी। मौके पर मौजूद परिजनों को नियम बताया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने अपनी गलती मानी और लिखित सहमति दी कि वे वर के 21 वर्ष का होने तक विवाह नहीं करेंगे।
बाल विवाह के खिलाफ 50 पंचायतों में प्रस्ताव जिले के 50 से अधिक पंचायत में बाल विवाह नहीं करने को लेकर प्रस्ताव भी पारित हो चुका हैं। ग्राम सभाओं की बैठक में होने वाले इस प्रस्तावों पर ग्रामीणों ने सहमति देकर जागरुकता दिखाया हैं। वहीं कम उम्र में शादी की जानकारी सीधे प्रशासन को देने का भी निर्णय लिया हैं। इससे जिले में बाल विवाह के मामलों में काफी कमी आई है।


