
गंडई पंडरिया , जिला अधिकारी-कर्मचारी मुस्लिम फेडरेशन केसीजी की ओर से नर्मदा व गंडई में विद्यार्थियों व युवाओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला हुई और जरूरतमंद छात्रों को शैक्षिक सामग्री बांटी गई। मुख्य अतिथि हाजी कलाम खान व जावेद खान थे, अध्यक्षता फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. मकसूद अहमद ने की। डॉ. अहमद ने स्पष्ट लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
अधिवक्ता गजाला निशा ने आय, जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र व विवाह पंजीयन के महत्व तथा इन्हें बनवाने की दिक्कतों के समाधान बताए। उपाध्यक्ष सिराज खान, सह सचिव शेख सफी व समाजसेवी जहीम खान ने मार्गदर्शन दिया। गंडई जमात सदर जावेद खान तथा नर्मदा जमात के अजहरुद्दीन व कलीम खान का सहयोग रहा। आयोजन में डॉ. मकसूद अहमद, गजाला निशा, अजहरुद्दीन, कलीम खान, शेख सफी, जहीम खान, इरफान, जलील खान, अरमान, बाबू खान, जाहिद खान, फिरोज, हैदर, अकमल, साहिदा बेगम व जैतुन बी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

