राजनांदगांव : चौपाटी रोड बदहाल! उखड़ी सड़क और बिखरी गिट्टी से पैदल चलना भी मुश्किल...
राजनांदगांव | त्रिवेणी परिसर से चौपाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क की गिट्टी बाहर आ गई है। जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
रोजाना सुबह और शाम बड़ी संख्या में इस हिस्से में लोग सैर के लिए पहुंचते हैं। जिन्हें खराब सड़क की वजह से परेशानी होती हैं। इस सड़क की जल्द मरम्मत कराने की जरूरत हैं।




