
राजनांदगांव| सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के गुरुद्वारे को आकर्षक बिजली के झालर से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता गुरुद्वारा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। गुरुद्वारे की आकर्षक सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज में उत्साह का माहौल है।
