DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र

गौरेला पेंड्रा मरवाही, शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेंड्रारोड के सामान्य छात्रावास में वर्गवार रिक्त सीटों के विरूद्व वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल से मिलना प्रारंभ होगा। आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भरकर वांछित प्रमाण पत्रों के साथ 5 जून शाम 5 बजे तक विद्यालय के कक्ष क्रमांक 14 में जमा करना होगा।

प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 19 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगा। गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं से 9वी तक प्रवेश चयन परीक्षा के प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगा। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं हेतु प्रवेश वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट प्रतिशत के आधार पर होगा। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button