DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

कोंडागांव, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित शटरिंग कारपेंटर, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल टेक्निशियन, इमरजेन्सी मेडिकल टेक्निशियन एवं ट्रैक्टर मैकेनिक इत्यादि कोर्सों में 30 अप्रैल 2026 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु, 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित  किया गया है।

    कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवक-युवतियाँ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोगरी पारा पर्यावरण वाटिका के पास में आकर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button