छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दुर्ग की रैली में शामिल हुए जिले के विद्या मितान, मांगें उठाई गईं …

राजनांदगांव l राज्य अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) ने अपनी मांगों को लेकर दुर्ग में रैली निकाली। इस रैली में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। विद्या मितान 10 वर्षों से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे है इसी क्रम में एक मई मजदूर दिवस पर शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र में रैली और धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा शासन के ढाई सालों में राज्य अतिथि शिक्षकों के लिए कोई मांग पूरा नहीं किया है। विवश होकर एक दिवसीय रैली का आयोजन किया।

विगत 10 वर्षों से आदिवासी बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों का भविष्य अधर में है। संगठन ने चेतावनी देते कहा मांगें व समस्याएं शीघ्र दूर नहीं होगी तो जल्द ही शिक्षामंत्री के क्षेत्र में ही अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015-2016 में भाजपा शासनकाल में सरगुजा एवं बस्तर संभागों में विद्या मितान योजना अंतर्गत योग्यताधारी (स्नातकोत्तर एवं बीएड) शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जो बाद में पूरे प्रदेश में लागू हुई। तब से अब तक (विद्या मितान) कक्षा अध्यापन, आईसीटी प्रशिक्षण, चुनाव कार्य, एनएसएस प्रभारी, छात्रवृत्ति कार्य, बोर्ड परीक्षाओं में पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन कार्य में नियमित शिक्षकों के समान अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन: नियमितिकरण, वेतनमान, अवकाश, सेवा सुरक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान नहीं की गई हैं। वर्षों से संगठन की ओर से संविलियन एवं स्थायित्व की मांग लगातार उठाई जा रही है। शासन स्तर पर भी इस विषय में कई बार यह निर्देश जारी किया गया कि जिन शालाओं में अतिथि शिक्षक कार्यरत है वहां किसी प्रकार की नियमित नियुक्ति व अन्य मांगें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button