राजनांदगांव | ममता नगर क्षेत्र के अनाज गोदाम में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि ममता नगर में मौजूद अनाज गोदाम के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी िक स्टॉक मिलान में करीब 4 लाख 50 हजार रुपए का अनाज कम होना पाया गया। वहीं गोदाम का लॉक भी संदिग्ध स्थिति में था।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जिसके बाद संदेह के आधार पर राहुल कुर्रे और दिनेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने गोदाम में चोरी की बात स्वीकार ली। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
