छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एनसीसी एटीसी के कैंप में खेल स्पर्धा का रोमांच, ग्रुप एक का रहा दबदबा …

राजनांदगांव l संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे एटीसी-123 एनसीसी कैंप में कैडेट्स के बीच खेल, सैन्य प्रशिक्षण और बौद्धिक स्पर्धा का उत्साह देखने मिल रहा है। कैंप के दौरान रस्साकशी, दौड़, रिले रेस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, फायरिंग, ड्रिल, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रारंभिक परिणामों में ग्रुप एक 26 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहा है। वहीं ग्रुप बी 24 अंकों के साथ दूसरे, ग्रुप सी 22 अंकों से तीसरे तथा ग्रुप डी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

कैंप में सीनियर एवं जूनियर विंग के कैडेट्स अलग-अलग टीमों में भाग लेकर नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेट्स में शारीरिक क्षमता के साथ आत्मविश्वास और सामूहिक कार्यशैली विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। कैडेट्स के बीच 1.6 किमी रनिंग, 50 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, फायरिंग, ड्रिल एवं क्विज स्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। कैडेट्स को बहुआयामी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में कैडेट्स को जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी जा रही है। रोज सुबह रनिंग, योग, व्यायाम से दिन की शुरूआत हो रही। फिजिकल ट्रेनिंग कराई जा रही है। हथियारों की जानकारी, फायरिंग, मैप रीडिंग, आर्मी ड्रिल और ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं।

अनुशासन, नेतृत्व, निर्णय, टीमवर्क की भावना बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा कैंप में थल सेना, वायु सेना, नौसेना, पुलिस प्रशिक्षण, फिजिकल एक्टिविटी और व्यक्तित्व विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। टीम भावना और नेतृत्व पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के जरिए कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने और टीमवर्क की भावना विकसित की जा रही है। सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास पर फोकस किया जा रहा है। 5 से 14 मई तक चलने वाले इस शिविर में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का प्रशिक्षण ले रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button