छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ होगा…

रिगनी-खरौद, नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा में आज से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ होगा। शुभारंभ के अवसर पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक चन्द्रकांत तिवारी और आराधना तिवारी हैं, जबकि यजमान सुषमा और अशोक तिवारी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

कथा व्यास के रूप में भागवताचार्य पंडित भानुप्रताप महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। 22 को परीक्षित जन्म एवं वाराह चरित्र, 23 को कपिल-देवहुति संवाद और ध्रुव चरित्र, 24 को जड़भरत चरित्र एवं नृसिंह अवतार, 25 दिसंबर को समुद्र मंथन, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्णावतार का वर्णन होगा। 26 को बाललीला, गोवर्धन महोत्सव और 56 भोग, 27 को रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button