छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल मेला व छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ…

नर्मदा | ग्राम उदयपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल मेला व छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विक्रांत ने कहा कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बाल मेले से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, नवनीत जैन, खम्हन ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, बलराम जंघेल, अशोक साहू, भावेश कोचर, रामकुमार जोशी, देवकुमार सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button