छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भीषण गर्मी… पीडीएस दुकानों के समय में बदलाव की तैयारी…

राजनांदगांव , भीषण गर्मी में जिलेभर के हितग्राहियों को राहत देने की तैयारी है। पीडीएस की दुकानों की टाइमिंग में खाद्य विभाग बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अभी इसमें अंतिम और फाइनल निर्णय आना बाकी है। लेकिन ऐसा किया गया तो राशन दुकानें सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुल सकती हैं। दोपहर 1 से 3 बजे तक लंच टाइम रहेगा।

बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण राशन लेने के दौरान खासतौर पर महिलाओं को परेशानी होती है। मशीनों में फिंगर लगाने बच्चों को ले जाना पड़ता है। खाद्य विभाग ने राशन वितरण के समय में बदलाव करने की प्लानिंग की है लेकिन बुधवार शाम तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं किया गया था। सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होंगी, ताकि लोग अपनी सुविधा अनुसार राशन ले सकें।

राशन दुकानें सोमवार को रिकॉर्ड मेंटेन कर करने बंद रहेगी। अन्य सरकारी छुट्टियों में भी राशन वितरण किया जा सकता है। पिछले 10 दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ऐसे में राशन लेने आने वाले लोगों को धूप में खड़े रहना पड़ता है। यह फैसला उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा, खासकर उन लोगों को जो दिन में कामकाज के कारण समय नहीं निकाल पाते थे। खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी ने बताया अन्य जिलों में ऐसा किया गया है। यहां भी प्लानिंग है। अभी आदेश जारी नहीं किया गया है। कलेक्टर सर से अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने पर टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button