छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पर्यावरण रक्षा हमारा नैतिक दायित्व: डॉ. अमरोहित…

डोंगरगांव | रायपुर खुशियां बांटे अभियान संस्था के द्वारा आयोजित प्रकृति मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चिकित्सक व छत्तीसगढ़ी साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित (डोंगरगांव वाले) शामिल हुए। डॉ. अमरोहित ने कहा कि पांच महाभूतों से जीवन और पर्यावरण दोनों बना है। पर्यावरण ही जीवन है।

इस पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है। डॉ. अमरोहित ने कहा कि कुछ जागरूक लोगों का समूह व्यापक बदलाव ला सकता है। इसलिए बदलाव की शुरूवात हमें स्वयं से करनी होगी। इस सम्मान समारोह में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button