राजनांदगांव | शहर के मोहारा स्थित पुराने पुल की हालत खराब है। कई सालों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। पुल के रास्ते में गड्ढे हो गए हैं। स्थिति यह है कि कई बार यहां गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती है। देखने में आ रहा है कि इन गड्ढों को ठीक करने में अफसरों का भी ध्यान नहीं है। यहां रेलिंग भी नहीं है। बारिश में दिक्कत और भी बढ़ेगी।
