
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : कमला कॉलेज रोड में कई जगह गड्ढों की मरम्मत नहीं…
राजनांदगांव | कमला कॉलेज रोड पर कई जगह गड्ढे हैं, जिनकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर दोपहिया वाहन चालक हादसे की आशंका के बीच आवाजाही कर रहे हैं। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। मार्ग व्यस्त रहता है, इसकी मरम्मत पैचवर्क की जरूरत है।
