
राजनांदगांव : भाजपा नेता की शिकायत पर युवक को थाने में 5 घंटे बैठाया…
राजनांदगांव , भाजपा नेता की मौखिक शिकायत पर युवक को कोतवाली में पांच घंटे बैठाए रखा। इसे कांग्रेस ने भाजपा की गुंडागर्दी और पुलिस की प्रताड़ना बताते हुए कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। शुक्रवार की रात में ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीण को छोड़ा गया।
घटना शुक्रवार रात की है। ग्राम पार्रीकला में रहने वाले भाजपा नेता पप्पू चंद्राकर ने गांव के ही दीपक दास मानिकपुरी पर गाली गलौज करने शिकायत कोतवाली पुलिस से की। मौखिक शिकायत पर पुलिस दीपक दास को थाने ले आई। जिसे दोपहर से रात तक बैठाए रखा। इसकी जानकारी कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार को मिलते ही वे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए।
कांग्रेसियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। घटना को भाजपा नेता की गुंडागर्दी और शिकायत को झूठा बताया। वहीं युवक को थाने में बैठाए रखने को पुलिस की प्रताड़ना बताया। शहर अध्यक्ष मुदलियार सहित कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवक दीपक मानिकपुरी को छोड़ा।



