
राजनांदगांव : शिविर में 700 से भी अधिक आवेदन मिले कृषक कल्याण योजना का लाभ लेने होड़…
अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत में सुशासन तिहार के दूसरे शिविर में मूलभूत समस्याओं के निराकरण व शासन की वििभन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों की भीड़ उमड़ी रही। शिविर में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा की शिविर स्थल में नागरिक अंतिम समय तक तक आवेदन देते नजर आए। यहां तक शिविर के समापन के बाद भी लोग आवेदन देने के लिए स्थल में पहुंचते रहे। बताया जाता िक शिविर में 700 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। सुशासन तिहार का दूसरा शिविर नगरीय निकाय में मंगलवार को हुआ।
टाउन हॉल में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने भारत माता, छग महतारी की पूजा अर्चना कर किया। पांच घंटे चले इस शिविर में प्रारंभ से अंत तक नागरिकों की उपस्थिति बनीं रही। शिविर में जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप ने सुशासन तिहार के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को तिहार का लाभ उठाने का आहवान किया। शिविर में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
महतारी वंदन और जमीन का पट्टा लेने आवेदन भूमिहीन किसान कल्याण योजना का लाभ लेने शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने आवेदन किया। बताया जाता है कि भूमिहीन योजना के अलावा महतारी वंदन तथा जमीन का पट्टा प्राप्त करने के लिए ढेरों आवेदन प्राप्त हुए है। नगर पंचायत के सीएमओ विजय पांडेय ने बताया कि शिविर में कुल 700 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। नगरीय निकाय सभी आवेदनों का अॉनलाइन कर इसे संबधित विभाग को एक दो दिनों के अंदर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा देगी।
