
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : हर गुरुवार को विधायक जनदर्शन का आयोजन…
डोंगरगांव | नगर के मोगरा कॉलोनी में स्थित विधायक आवास में विधायक जनदर्शन पुनः प्रारंभ होने जा रहा है। विधायक जनदर्शन 21 मई से प्रत्येक गुरुवार को 11 से 4 तक रहेगी। जनदर्शन में विधायक दलेश्वर साहू मौजूद रहेंगे।
इसमें विधायक क्षेत्र की जनता की समस्या व शिकायत सुनेंगे। क्षेत्र की जनता को उनकी समस्या व शिकायत निवारण के लिए सुविधा प्रदान करने पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। शासकीय निवास में होने वाले जनदर्शन में विधायक जनता की समस्या व शिकायत सुनेंगे।
