छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : मां महामाई मंदिर में आज महाअष्टमी हवन…

राजनांदगांव : सिटी कोतवाली के पीछे स्थित स्वयंभू मां महामाई मंदिर में 30 सितंबर को महाअष्टमी हवन किया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व पर मां महामाई मंदिर में माई ज्योति सहित भक्तजनों के 180 मनोकामना ज्योति कलशों की स्थापना की गई है।

मंदिर में मंगलवार को संध्या 7 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के सा​थ हवन पूजन किया जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कन्या पूजन व भोज होगा। इसी दिन शाम 6 बजे ज्योति कलश विसर्जन शोभायात्रा महामाई मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। यह यात्रा रामधीन मार्ग से होते हुए इंदिरा सरोवर भरकापारा में संपन्न होगी। मंदिर समिति ने आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button