छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : निरीक्षण में व्याख्याता, शिक्षक व सहायक ग्रेड तीन अनुपस्थित मिले…

राजनांदगांव , शिक्षा विभाग डीएमसी के अफसरों की टीम ने सुबह के समय संचालित स्कूलों का सोमवार सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक व्याख्याता, एक शिक्षक और एक सहायक ग्रेड तीन शाला के समय में शाला से अनुपस्थित मिले। वहीं दो अन्य व्याख्याताओं और एक सहायक ग्रेड तीन को शाला समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने निर्देशित किया गया। डीएमसी सतीश ब्यौहारे के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने स्कूलों में पहुंच कर पढ़ाई को लेकर स्कूली बच्चों से चर्चा भी की है।

डीएमसी की टीम ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सुंदरा, सोमनी, बघेरा, परसबोड़, ठेकवा स्कूल पहुंचे। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई-लिखाई की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई के साथ विभागीय एवं प्रशासनिक कामकाज, शाला की सफाई का निरीक्षण किया। स्टेशन मुढ़ीपार के शिक्षक जीवन वर्मा, बघेरा के व्याख्याता पटेल बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

वहीं परसबोड़ के व्याख्याता वाईके वर्मा, आदित्य द्विवेदी को अन्यत्र जाना बताया गया। बीडी साहू सहायक ग्रेड तीन द्वारा सुबह से उच्च कार्यालय जाना बताया गया। इन सभी को शाला अवधि में कार्य करने के निर्देश दिए गए। बघेरा स्कूल की वर्षा साहू सहायक ग्रेड 3 विगत 2 साल से रायपुर के जिला ग्रंथालय में अटैच बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button