छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : काली चौदस के अवसर पर आयोजित भव्य चुनरी शोभायात्रा…

राजनांदगांव, शहर के भरकापारा स्थित काली माई मंदिर में रविवार को काली चौदस का पर्व उमंग और उत्साह के बीच मनाया जाएगा। इस मौके पर मां काली युवा वाहिनी भरकापारा के तत्वावधान में भव्य चुनरी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

शोभायात्रा के चल समारोह में छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट दुकालू यादव अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के रघु शर्मा ने बताया कि काली चौदस के अवसर पर आयोजित भव्य चुनरी शोभायात्रा रविवार रात साढ़े सात बजे काली माई मंदिर भरकापारा से प्रारंभ होगी।

Related Articles

Back to top button