छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अस्पतालों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराएं…
राजनांदगांव | जिला अस्पताल और अन्य बड़े स्वास्थ्य केंद्रों में पार्किंग व्यवस्था अव्यवस्थित होने से मरीजों, परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहन बेतरतीब खड़े होने से रोज जाम जैसी स्थिति बन रही है। जिला अस्पताल में व्यवस्था ठीक है यहां शेड लगाया गया है। अन्य जगह व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।



