छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आदतन शराब कोचिया गिरफ्तार, 86 पाव जब्त…
राजनांदगांव | कोतवाली पुलिस ने कैलाश नगर के आदतन शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 86 पाव शराब जब्त किया गया है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्णा रजक आदतन शराब कोचिया है। जो कैलाश नगर इलाके में शराब की बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी कृष्णा के पास से 86 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 12 हजार 340 रुपए है। आरोपी को रिमांड में भेजा है।



