छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गुरुमत क्विज और ज्ञानवर्धक मनोरंजक गतिविधियां कराईं…

राजनांदगांव , खालसा स्कूल प्रांगण में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के द्वारा आयोजित सिख समर वेकेशन गेम्स एंड गुरुमत एक्टिविटी का समापन हुआ। कई दिनों तक चले इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट रहा, जिसमें कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इसके साथ ही महिला क्रिकेट के फ्रेंडली मैच भी आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में केवल खेल ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गुरुमत व रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गई। छोटे बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, गुरुमत क्विज तथा अन्य ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियां लगातार संचालित होती रहीं।

भविष्य में भी ऐसे आयोजन का लिया गया संकल्प आयोजन में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह एवं सभी सदस्यों, सिख एज्युकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष स. हरजीत सिंह अरोरा एवं समस्त पदाधिकारी, स्त्री सत्संग सभा, स्त्री सिमरनी जत्था तथा समूह साध संगत का योगदान रहा। समापन समारोह में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं, उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया, ताकि नई पीढ़ी को गुरुमत, खेल एवं संस्कारों से जोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button