राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही करने वाले असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार राहगीरों से लूट जैसी घटना भी हो चुकी है।
पुलिस को इस हिस्से में गश्त कर सख्त कार्रवाई करने की जरुरत है। लखोली बाइपास का ज्यादातर हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। जहां देर रात तक गुंडे बदमाश और उपद्रवी ़डेरा जमाए रहते हैं। जिससे खतरा बना रहता है।
