राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…
राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है। सफाई कर आसपास का कचरा यहीं डाल दिया जाता है। जिससे पूरी नाली कचरे से भर गई है।
बारिश के दौरान ऐसी स्थिति में कचरा सड़क पर फैलेगा, वहीं पानी जाम होने की स्थिति बनेगी। इसकी सफाई की जरूरत हैं। वहीं नालो में फेंकी जा रही गंदगी को भी प्रतिबंधित करने की जरूरत है।
