छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 5 साल में दूसरी बार अप्रैल में पारा 44 डिग्री पर रहा…

राजनांदगांव | अप्रैल की गर्मी लगातार नए रिकार्ड दर्ज कर रही है। गुरुवार को ​अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह पूरे राज्य में सबसे अधिक है। वहीं पांच साल में दूसरी बार अप्रैल में तापमान 44 डिग्री पर पहुंचा है। इसके पहले साल 2022 में तापमान का स्तर 44 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर मौसम विभाग ने सप्ताह भर में दो डिग्री और बढ़ने के संकेत दिए हैं।

हीट वेव व लू का अलर्ट, रात भी 25 डिग्री पर: जिले में भीषण गर्मी की स्थिति है। तापमान 44 डिग्री पहुंचने के साथ ही लू और हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। इधर रात का तापमान भी 25 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे दिन के साथ रात भी गर्म हो रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button