
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे चार गिरफ्तार…
राजनांदगांव | गोटाटोला पुलिस ने मवेशियों भरे पिकअप वाहन को पकड़ा है। आरोपी 5 नग बैल को नागपुर के कत्लखाना ले जा रहे थे। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोटाटोला पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गिधाली में पिकअप क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 1736 को पकड़ा गया।
जिसमें 5 नग बैल को भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाया जा रहा है। जांच के बाद आरोपी मनोहर तारम, डोमेंद्र विश्वकर्मा, डोमन सिन्हा, नितेश मंडावी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के द्वारा मवेशी तस्करी के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।



