छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डॉ. कृष्ण सिन्हा दाऊ रामचन्द्र देशमुख सम्मान से विभूषित…

राजनांदगांव, राजनांदगांव स्थित चक्रधर कथक कल्याण केन्द्र संगीत महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा को प्रतिष्ठित ”दाऊ रामचन्द्र देशमुख सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रायपुर की ”सप्त स्वर” संस्था द्वारा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

गत दिनों संस्कृति विभाग के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें इस उपलब्धि से नवाजा गया। डॉ. सिन्हा ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक चेतना के पुरोधा दाऊ रामचंद्र देशमुख की संस्था ”चंदैनी गोंदा” में बाल कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। लगभग 15 वर्षों तक उन्होंने लोक संगीत शिल्पी गुरु खुमान लाल साव और डी.आर. नावेलकर के सानिध्य में छत्तीसगढ़ी नृत्यों की सेवा की।

समारोह में पद्मश्री मदन चौहान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक अनुपम पाल और भारतीय सांस्कृतिक निधि के संयोजक अरविंद मिश्रा बतौर अतिथि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button