राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…
राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा गंदगी से पट रहा है। यहां रोजाना सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। गंदा पानी की वजह से यहां बदबू की स्थिति रहती है।
जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं इसी तालाब में नौका विहार भी होता है। ऐसे में पानी गंदा होने की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। इसकी सफाई कराने की जरूरत है।
