छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया जनगणना फील्ड प्रशिक्षण का निरीक्षण…

राजनांदगांव , जनगणना 2027 के पहले चरण से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को सागर पारा क्षेत्र में चल रहे फील्ड प्रशिक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए एक-एक जानकारी का सही और सटीक संकलन जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों से चर्चा कर प्रशिक्षण की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 मई से शुरू होने वाले मुख्य कार्य से पहले सभी प्रगणकों को पूरी तरह दक्ष होना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों का अच्छा सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणकों को मोबाइल एप के जरिए परिवार, आवास, संचार सुविधाएं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही डेटा एंट्री के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button